Uttrakhand : सरकार ने तीनों ऊर्जा निगमों में लगाई एस्मा,अधिसूचना जारी..

उत्तराखंड : प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने ऊर्जा निगमों में एस्मा की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत तीनों ऊर्जा निगमों में हड़ताल को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
सरकार ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। तीनों ऊर्जा निगमों में उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 (एस्मा) लागू कर दिया गया है।
प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने ऊर्जा निगमों में एस्मा की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत तीनों ऊर्जा निगमों में हड़ताल को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस आदेश के बाद अगर कोई संगठन हड़ताल करेगा तो उसके खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अधिसूचना के बाद अब तीनों निगमों के प्रबंधन ने अपने स्तर पर भी इसका आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में यूजेवीएनएल की जमीनों को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाते हुए डाकपत्थर में आंदोलन चल रहा है जबकि केंद्र के निजीकरण बिल के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल हो चुकी है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी..
Uttrakhand : सरकार ने तीनों ऊर्जा निगमों में लगाई एस्मा,अधिसूचना जारी..
Haldwani : CBSE बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू..
सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video