

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर तहसील क्षेत्र के थापक नगला निवासी जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए। सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। खबर फैलने पर सांत्वना देने के लिए घर पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी है। निधन का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।
प्रकाश सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगालन में तैनात थे। घटना का अभी तक विवरण उपलब्ध नहीं हो पाया है। सेना मुख्यालय ने निधन की सूचना परिजनों को दी गई है। गांव निवासी लाल सिंह ने बताया कि प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। उनकी अपनी पत्नी जसमीत कौर सहित अन्य परिजनों से भी वार्ता हुई थी।
रविवार की सुबह आई निधन की खबर से जहां स्वजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। प्रकाश अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं। उनके माता पिता का निधन पहले ही हो चुका है, जबकि तीन भाइयों का परिवार खेती किसानी करता है। प्रकाश सिंह का एक भतीजा भी सेना में है, जो वर्तमान में सूरतगढ़ राजस्थान में कार्यरत है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात