उत्तराखंड_ देर शाम से लापता थे छात्र और छात्रा,दोनों के शव लटके मिले..


उत्तराखंड_ 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों देर शाम से लापता थे। रातभर ग्रामीणों ने गांव और आसपास के जंगलों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
खबर उत्तराखंड के चमोली जिले से है।
ग्राम प्रधान के मुताबिक सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने मेला मैदान के मंच की रेलिंग से दोनों के शव लटके देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतकों की पहचान सुनील और रिया के रूप में हुई है। दोनों के घर घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर बताए गए हैं।
सूचना मिलते ही नंदानगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों की मौत के कारणों और घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, सुनील और रिया के बीच दोस्ती थी और दोनों अक्सर साथ स्कूल आते-जाते थे। दोनों की दोस्ती को लेकर कुछ लोग उन्हें ताने भी मारते थे। हालांकि, इन बातों का उनकी मौत से सीधा संबंध था या नहीं, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_ MBPG में सायरन बजा, गेट बंद_ छात्रों का जमावड़ा, मतदान सम्पन्न.
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा_ CHC की पुरानी बिल्डिंग में धधकी आग,बुजुर्ग महिला जिंदा जली
MBPG छात्रसंघ चुनाव Voting शुरू_भारी फोर्स तैनात…
हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर ? गजराज बिष्ट बोले_जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष
POCSO NDPS व अन्य गंभीर अपराधों में फोरेंसिक रिपोर्ट पर उत्तराखंड हाईकोर्ट का सख्त टाइम-बाउंड आदेश