उत्तराखंड_हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचक गया, 4 लोगों की मौत


बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज जारी है। हादसा उस वक्त हुआ जब देहरादून से हरिद्वार जा रही इको वैन की आगे चल रहे लोडिंग वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी मुताबिक यह हादसा देहरादून के डोईवाला टोल प्लाजा के पास हुआ है। बताया जा रहा है लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर पीछे आ रही इको वैन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।
हादसे के समय वैन में कुल 7 लोग सवार थे। आगे बैठे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया अन्य गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है। सभी यात्री हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान और अन्य विवरण की पुष्टि कर रही है।
टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वैन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की तस्वीरें सामने आने पर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिस वैन में लोग सुरक्षित सफर कर रहे थे, उसका अगला हिस्सा कुछ ही सेकंड में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों और वाहन की स्थिति की जांच कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा