Ad

उत्तराखंड : चौकी इंचार्ज पर महिला ने चाकू से हमला कर किया घायल

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पुलिस के एक दरोगा पर महिला ने उस वक्त चाकू से हमला कर दिया, जब झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जहां एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चौकी इंचार्ज घायल हो गये, वहीं पुलिस ने महिला और उसके दो साथी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि बाजपुर कोतवाली पुलिस को सोमवार देर रात 112 पर सूचना मिली की भोना कॉलोनी में दो पक्षों में विवाद चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां मौके पर मौजूद एक महिला और उसके साथ दो युवकों ने पुलिस से अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस से अभद्रता की सूचना पर दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां महिला ने चाकू से अपने हाथ की कलाई को काटने का प्रयास किया लेकिन चौकी इंचार्ज ने समझदारी दिखाते हुए महिला को रोकने का प्रयास किया।

जिससे आक्रोशित होकर महिला मीना देवी ने चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत घायल हो गए। वही पुलिस ने महिला मीना देवी और उसके साथ दो युवक लक्की और बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस दौरान बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि महिला के खिलाफ नशा और देह व्यापार करने के आरोप में कई बार शिकायतें प्राप्त हो चुकी है, जिन पर पूर्व में भी कार्यवाही की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि महिला और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *