उत्तराखंड : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के बयान से गरमाई सियासत,कहा-मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं कांग्रेसी..VIDEO

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री और उत्‍तराखंड प्रभारी दुष्‍यंत गौतम ने विवादित बयान दिया है, जिसने तूल पकड़ लिया है। 

दुष्‍यंत गौतम ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कांग्रेसी लड़कियां छेड़ने के लिए मंदिर में जाते हैं। जिसके बाद से उत्‍तराखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी है।

गरमाया उत्तराखंड का सियासी पारा

इससे कांग्रेस को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया और उसने इसे लपकने में देर भी नहीं लगाई। अब वह भाजपा के प्रति मुखर है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा कहने से पहले भाजपा को अपने अंदर झांकना चाहिए। उन्होंने गौतम के बयान की निंदा करते हुए इसे भाजपा की सोच को तुच्छ मानसिकता वाला करार दिया।

क्या कहा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने

देहरादून भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेसियों को लेकर विवादित बयान दिया है। पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का प्रयोग कांग्रेसी चाहते हैं, उससे हमें कोई दुख नहीं है, पर दुख उनकी विचारधारा से है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान को लेकर तीखा पलटवार किया। कांग्रेस सनातन धर्म का विरोध करती है व उसके कार्यकर्ता मंदिरों में लड़की छेड़ने जाते हैं। बकौल गौतम कांग्रेस तो यहां तक कहती है कि भगवान राम थे ही नहीं। अब वे उसी परिपाटी का अध्यक्ष ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, जो कहते हैं कि सनातन धर्म आ जाएगा तो देश के अंदर हाहाकार मच जाएगा। हिन्दुत्व बढ़ जाएगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के सवाल पर गौतम ने इशारों में कहा कि बेटे पर नाकाम हो चुके हैं इसलिए अब प्रयोग करने की कोशिश कर रहे है। हालांकि पहले एक प्रयोग सीताराम केसरी जी के रूप में हुआ था। बाद में उनकी क्या दुर्गति हुई, यह सब जानते हैं। केसरी जी के निधन के बाद उनके शव को कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में नहीं आने दिया। गौतम बोले- कांग्रेस हाईकमान कह रहा है कि अब 22 वर्ष बाद हो रहे चुनाव से खुशी हो रही है, यदि ऐसा ही है। तो बीच की अवधि में चुनाव क्यों नही कराया गया?

कांग्रेस ने विवादित बयान बताते हुए किया पलटवार

कांग्रेस की भाजपा प्रदेश प्रभारी को हटाने की मांग दुष्यंत गौतम के बयान पर कांग्रेस की आपत्ति कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इससे इनकी मानसिकता पता चलती हैं महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।।कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया महिला उत्पीड़न का आरोप भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन करेगी कांग्रेस,कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर दिया था दुष्यंत गौतम ने बयान।।।कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी बोले इससे इनकी मानसिकता पता चलती हैं इनके विधायक सांसद बलात्कार जैसे आरोपों में फसते रहें हैं

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *