उत्तराखंड – 18 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र


उत्तराखंड विधानसभा सत्र देहरादून में 18 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें 2025-26 का बजट 18 से 24 फरवरी के बीच पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी दी कि राज्य के विभिन्न वर्गों – व्यापारी, किसान, लघु उद्योग, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए हैं।
इन सुझावों को बजट में शामिल किया गया है, ताकि जनहित की भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल किया जा सके। डॉ. अग्रवाल ने यह भी बताया कि प्रदेश भर से 200 से अधिक हितधारकों से सुझाव लिए गए हैं, और यह बजट राज्य के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी