उत्तराखंड : हॉस्टल के कमरे में मिला बी-टेक की छात्रा का शव,सुसाइड की तीसरी घटना..


दुखद खबर सामने आ रही है हॉस्टल के रूम में छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक आईआईटी रुड़की में एक और छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बीटेक सेकेंड इयर में पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा मंगलवार को अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गई। बताया जा रहा है उसने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। एक साल के भीतर संस्थान में सुसाइड की यह तीसरी घटना है। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
मध्य प्रदेश के इटारसी की रहने वाली अंशु मलैया मंगलवार दोपहर कस्तूरबा भवन छात्रावास में अपने कमरे में अकेली थी। शाम को उसके साथ पढ़ने वाली एक छात्रा मिलने आई। उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया तो अधिकारियों को सूचित किया। सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया हमारी टीम मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़ा और शव बरामद किया। हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
अभी तक नहीं पता चल पाई वजह
छात्रा के मोबाइल फोन और लैपटॉप में पासवर्ड लगा है और उन्हें अनलॉक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। सूचना मिलने पर हरिद्वार से फोरेंसिक टीम भी आईआईटी पहुंची है और सुसाइड के बारे में साक्ष्य जुटा रही है। टीम ने छात्रा का फोन और लैपटॉप अपने अंडर में ले कर इन्वेस्टिगेशन को तेज कर दिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : आर्यन की बंपर बढ़त कायम
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : तस्वीर साफ..