

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां किशोरी गृह में एक नेपाली मूल की 14 वर्षीय किशोरी की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में हुई जांच में पता चला कि वह 1 माह की गर्भवती है पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी गृह में नेपाली मूल की नाबालिग गर्भवती निकल गई। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पिछले वर्ष भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित जेल भेजा जा चुका है। एक बार फिर मामला सामने आने से किशोरी गृह समेत क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
यह है मामला
नेपाली मूल की 14 वर्षीय नाबालिग अपने स्वजनों के साथ मुख्यालय में ही रहती थी। स्वजन उसे शिक्षित करना चाहते थे। रहने और पढ़ने के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने से स्वजन परेशान थे।
बीते 17 अगस्त को स्वजनों ने बेहतर शिक्षा और संरक्षण के लिए नाबालिग के किशोरी गृह में दाखिल कर दिया।
किशोरी ने नहीं दी कोई जानकारी
इधर, बीते मंगलवार को किशोरी गृह में नाबालिग का स्वास्थ्य बिगड़ गया। उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसके गर्भवती होने की पुष्टि हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग से जानकारी ली, लेकिन फिलहाल वह कुछ भी नहीं बता सकी है।
एक माह का है गर्भ
हालांकि सप्ताह भर से भी कम समय तक किशोरी गृह में रही नाबालिग के पेट में एक माह से अधिक समय का गर्भ बताया जा रहा है। जिससे किशोरी गृह में दाखिल होने से पहले ही घटना होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने किशाेरी गृह अधिक्षिका की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीओ ओशीन जोशी का इस मामले में कहना है कि नेपाली मूल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में अज्ञात के विरुद्ध पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूछताछ़ की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर