उत्तराखंड मौसम अपडेट : आज बादल छाए रहेंगे, पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी..


उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग , चमोली , बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों तक पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा/बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
नैनीताल और हल्द्वानी का हाल
नैनीताल जिले में सुबह से बादल छाए हुए हैं। हल्द्वानी में हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।
देहरादून का पूर्वानुमान
राजधानी देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 28°C और न्यूनतम 12°C के आसपास रहने का अनुमान है।
आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान
19 फरवरी –
चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बर्फबारी संभव। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
20 फरवरी –
प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार, वर्षा या बर्फबारी की संभावना नहीं।
21 फरवरी –
राज्यभर में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना।
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट और फिसलन की स्थिति बन सकती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update