उत्तराखंड : अधिकारी की बेकाबू कार ने 3 किशोरियों को रौंद दिया,एक की मौत


नैनीताल – कालाढूंगी: कोटाबाग के सहायक खंड विकास अधिकारी (एबीडीओ) की बेकाबू कार ने तीन किशोरियों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा उत्तरायणी मेला देखकर घर लौट रही किशोरियों के साथ हुआ। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय चालक नशे में था।
मृतक माही (14), जो कोटाबाग क्षेत्र के नाथूनगर गांव की रहने वाली थी, अपनी बहन कनक (17) और सहेली ममता (15) के साथ मेले से पैदल लौट रही थी। हादसा रामदत्त बीआरसी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने तीनों लड़कियों को टक्कर मार दी। माही की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि कनक और ममता की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद आरोपी चालक भूपेंद्र सिंह, जो हल्द्वानी के लोहरियासाल ऊंचा पुल का निवासी है, दुर्घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को एक किमी दूर गुरड़ी नाले के पास से गिरफ्तार किया, जहां कार पहाड़ी से टकराकर रुक गई थी। पुलिस ने मेडिकल जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि की है और उसकी कार को कब्जे में ले लिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…
चोरगलिया से हिमांचल तक तलाश_ नैनीताल पुलिस ने लापता बेटियों को ढूंढ निकाला
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, CM ने पूरे सिस्टम को 24×7 अलर्ट पर रखा
छात्र संघ चुनाव में 50% आरक्षण पर नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला