


उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले भारी वर्षा के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क है, लेकिन इसके फिर करवट बदलने के आसार हैं। मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में भारी वर्षा के एक-दो दौर हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पांच छह और सात अक्टूबर को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर रेड और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में अभी-अभी मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर तक मौसम की चेतावनी का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें 6 अक्टूबर को ऑरेंज तो 7 अक्टूबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है। यानी मानसून सीजन समाप्त होने से पहले भारी बरसात का सामना करना होगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के जनपदों में तथा उनसे लगे हुए गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है ।
इसके अलावा गढ़वाल मण्डल के रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन व चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती है। सड़कों में अवरोध आ सकता है, तथा कहीं-कहीं नालो व नदियों में अति प्रवाह की भी पूर्वानुमान लगाया गया है। तथा कच्चे असुरक्षित मकानों को भी नुकसान हो सकता है, लिहाजा प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का मौन प्रहार, बारिश में भी रामलीला मैदान पहुंचा हुजूम_haldwani
हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR.. जानिए आरोप क्या हैं
नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण