

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात अक्तूबर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय भी आएंगे। मुख्यालय में तीन घंटे वह पार्टी पदाधिकारियों व सरकार के मंत्रियों से तीन अलग-अलग बैठकों में चर्चा करेंगे और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन की नब्ज टटोलेंगे।
भाजपा दफ्तर में आने से पहले शाह नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में शामिल होंगे। प्रदेश सरकार को शाह के दौरे का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। इधर, दौरा तय होते ही भाजपा प्रदेश संगठन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दो प्रमुख कार्यक्रमों से फारिग होने के बाद शाह शाम पौने पांच बजे प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां उनकी पार्टी पदाधिकारियों के साथ तीन अलग बैठकें रखी गईं हैं। पार्टी ने बैठकों का प्रस्तावित कार्यक्रम बनाकर गृह मंत्री के कार्यालय को भेज दिया है। वहां से तय होने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पहली बैठक प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश के मोर्चों के साथ हो सकती है। दूसरी बैठक संगठन के प्रांतीय नेताओं, कोर ग्रुप के सदस्यों व सरकार के मंत्रियों के साथ प्रस्तावित है और तीसरी बैठक पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ होगी।
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पहली बैठक प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश के मोर्चों के साथ हो सकती है। दूसरी बैठक संगठन के प्रांतीय नेताओं, कोर ग्रुप के सदस्यों व सरकार के मंत्रियों के साथ प्रस्तावित है और तीसरी बैठक पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ होगी।इन सभी बैठकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक करने के बाद शाह आठ बजे रात्रिभोज कर जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video