

हल्द्वानी- राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के बावजूद राज्य में भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं दिख रहा है। अल्मोड़ा जनपद में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई को करते हुए जिले की सल्ट तहसील में कार्यरत एक रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हजार रुपए की धनराशि लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह धनराशि रिश्वत के रूप में ली जा रही थी। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद तहसील के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
कुमाऊं की विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है अल्मोड़ा के सल्ट तहसील से भ्रष्टाचारी कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। फिलहाल विजिलेंस ने भ्रष्टाचारी कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इससे पूर्व भी विजिलेंस ने हल्द्वानी में रजिस्टार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पलायन रोकने को गांव में जुटे प्रवासी-अप्रवासी, युवाओं से की रिवर्स माइग्रेशन की अपील
कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े