
राजधानी देहरादून के 24 अक्टूबर 2023 को परेड ग्राउंड में विजयदशमी पर्व के अवसर पर रावण दहन के आयोजित कार्यक्रम ड्यूटी का एक वीडियो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को प्राप्त हुआ जिसमें एक उप निरीक्षक द्वारा मीडिया कर्मी के साथ उचित व्यवहार ना करना पाया गया।उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकार डालनवाला को सौंपी गई है व उक्त उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक त्योहार दशहरे के दिन हम हर वर्ष रावण को इसलिए जलाते हैं ताकि अपने अंदर के रावण रूपी शैतान को खत्म कर अच्छाइयों के मार्ग पर चलें ,लेकिन उत्तराखंड मित्र पुलिस अच्छाई पर चलने के बजाय अपना शैतानी रूप दिखा रही है जी हां हम बिल्कुल सही कह रहे हैं यह दरोगा जो एक व्यक्ति को धक्का मारते हुए दिख रहा है आखिर किस अहंकार में ऐसा व्यवहार कर रहा है क्या इस दरोगा को अपनी वर्दी का अभिमान है या फिर पुलिसकर्मी होने के चलते यह सोचता है कि उसे आम जनता के साथ यह सब करने का अधिकार है ।
लेकिन जिस व्यक्ति को यह पुलिसकर्मी धक्का मार रहा है वह कोई आम व्यक्ति नहीं एक उत्तराखंड के सम्मानित समाचार पत्र का वरिष्ठ पत्रकार है । एक बार को हम यह मान ले यह कोई आम आदमी है तो क्या पुलिस कर्मियों को यह अधिकार है क्या जो हमारे संविधान के द्वारा हमें दिए गए हैं फिलहाल किसी व्यक्ति के द्वारा उस वक्त यह वीडियो बना लिया गया इसके बाद वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान के द्वारा खाना पूर्ति करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।इस घटना के बाद तमाम मीडिया संगठन मैं नाराजगी देखी जा रही है ।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..
Nainital : लापता युवती को यूपी से बरामद कर लाई पुलिस, अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
महाशिवरात्रि पर खटीमा को बड़ी सौगात..
भीमताल में द्रौपर युग का महादेव मंदिर जहां मनोकामना होती है पूरी_शिवरात्रि पर उमड़ी भीड़
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में खुलेंगे..