

उत्तराखंड के काशीपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पर हमले का आरोपी, एक लाख रुपए का ईनामी खनन माफिया जफर को मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया है।
एसएसपी द्वारा बताया गया आज जब चेकिंग चल रही थी तो यह व्यक्ति संदिग्ध लग रहा था पुलिस जब इसे पकड़ने गई तो इसने जवाब में फायर कर दिया जिसके बाद पुलिस को भी फायर करना पड़ा पुलिस के अनुसार जफर घायल बताया जा रहा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
12 अक्टूबर को मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा पुलिस खनन माफिया जफर की तलाश में थी। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने एसओजी टीम पर फायर झोंक दिया। आरोपित का पीछा करते-करते पुलिस उत्तराखंड के कुंडा पहुंच गई।
आरोपित एक घर में छुप गया। एसओजी टीम ने जब वहां दबिश दी, तब बवाल बढ़ गया। क्षेत्रीय लोगों ने एकजुट होकर पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी।
फायरिंग में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लग गई। घटना के बाद उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की पुलिस आमने-सामने है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।
इधर, यूपी पुलिस खनन माफिया जफर पर शिकंजा कसती जा रही है। एडीजी जोन राजकुमार ने माफिया पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch-कुदरत का करिश्मा_ नैनीझील पर कड़कड़ाती बिजली ने थाम दी सबकी सांसें..
254 बसें-250 टैक्सियां_कैंची धाम मेले के लिए बिग प्लान तैयार, इन गतिविधियों पर रोक..
Uttrakhand_भाजपा ने जितेन्द्र मेहता ‘जीतू’ को प्रदेश स्तर पर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
मसूरी में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत
आईजी निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमाऊं की कमान,चार्ज लेते ही कैंची धाम पहुचीं..