
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गयी है जबकी एक की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा गंभीर घायल हो गया। दोनों भाई अपनी मां का इलाज करवाकर वापस लौट रहे थे।
मां और बेटे की मौत, बड़ा बेटा घायल
मिली जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार तड़के बड़ेथी बनचौरा मोटर मार्ग पर मोरगी बैन्ड के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और 108 सेवा तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया है। जबकि वाहन में फंसे दोनों शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू कार्य जारी है।
धरासू पुल के सामने बड़ेथी से बनचोरा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना पर SDRF व धरासू पुलिस, 108 एम्बुलेंस टीम मौके पर रवाना हुई।उक्त वाहन (सेलेरियो कार) लगभग 400-500 मीटर नीचे गिरी हैं। 01 घायल व्यक्ति को 108 एम्युलेन्स के माध्यम chc चिन्यालीसौड़ में लाया जा रहा हैं। उक्त टीम द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा हैं।
वाहन में तीन लोग सवार होने की सूचना।
मृतक का विवरण-
1- पवना देवी पत्नी श्री रुकम सिंह, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी- ग्राम इंद्रा गांव, चिन्यालीसौड़।
2- नाम विकास सिंह पुत्र रुकम सिंह, उम्र 22 वर्ष, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़।
घायल का विवरण-
1- भूपेन्द्र सिंह पुत्र श्री रुकम सिंह, उम्र 25 वर्ष, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी