उत्तराखंड : वन पंचायत की 12 हेक्टेयर ज़मीन को प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त..


उत्तराखंड में किच्छा के लालपुर क्षेत्र में वन पंचायत की 12 हैक्टेयर जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कगया ।
एस.डी.एम.कौस्तुभ मिश्रा ने कहा कि सरकार की भूमि में अतिक्रमण करने वाले पर जमीन खाली कराने के साथ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा और संबंधित विभाग पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
प्रदेश में सरकारी भूमि में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है । इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित लालपुर में भोले शाह मियां की मजार से लगी ग्राम वन पंचायत की 12 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कगया गया । वन पंचायत चुकुटी देवरिया की लगभग 5 बीघा जमीन पर मजार संचालकों ने आवास और बगीचा तैयार किया था। वन विभाग की जमीन पर किए गए कब्जे को मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम को पैमाइश कर अतिक्रमण हटाने को कहा ।
एस.डी.एम.कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन ने आरोपियों को नोटिस भेजकर कहा है कि अगर तय समय पर उन्होंने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर सियासत, अब हाईकोर्ट में सुनवाई की तैयारी
Breaking_हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में याचिका खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी!
हनुमान अंश _ प्रमोशन के लिए भंडारा और बॉक्स ऑफिस पर‘चमत्कार’!
उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन, पार्टी में शोक की लहर..
कुमाऊं पर नजर_हल्द्वानी पहुंचेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन