Ad

उत्तराखंड : इन आईएफएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : राज्य में 3 आईएफएस अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया गया है। शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। स्थानांतरण आदेश के अनुसार उप वन संरक्षक दीपक कुमार को हरिद्वार का प्रभागीय वनाधिकारी बनाया गया है। बताते चलें कि दीपक कुमार पूर्व में लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ थे, जहां तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत से विवाद के चलते उन्होंने तब दीपक कुमार को वन विभाग से अटैच कर दिया था।

ADVERTISEMENTSAd

जिसके बाद दीपक कुमार ने वन विभाग के मुखिया से इस मामले में नाराजगी जताई थी और उनके स्थानांतरण पर सवाल खड़े किए थे। चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही शासन ने उनका स्थानांतरण हरिद्वार वन प्रभाग में कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ IFS धर्म सिंह मीणा को अपर सचिव वन की नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बताते चलें कि चुनाव से पूर्व जैसे ही हरिद्वार में धर्म सिंह मीणा डीएफओ बनकर आए, उनके खिलाफ प्रभाग में • जबरदस्त विवाद हो गया था। उनके खिलाफ सभी कर्मचारी एकजुट हो गए थे और उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके ट्रांसफर की मांग कर रहे थे। जिसको देखते हुए अब यह मामला भी शासन ने हल करते हुए धर्म सिंह मीणा का हरिद्वार वन प्रभाग से ट्रांसफर कर दिया है।

इसके अलावा वन संसाधन परियोजना जायका से उप वन संरक्षक IFS अमित कंवर को राजाजी नेशनल पार्क का डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है। यह पद काफी समय से खाली चल रहा था, जहां अब कंवर की तैनाती कर दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *