उत्तराखंड :गड्ढे में नहा रहे दो सगे भाई समेत तीन की डूबने से हुई मौत..



उत्तराखंड : हरिद्वार के सुल्तानपुर में खनन से हुए गड्ढे में भरे पानी में नहा रहे तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटों बाद किशारों के शव फूलकर पानी की सतह पर आए तो परिजनों को जानकारी मिली। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही तीनों शवों को दफना दिया।
सुल्तानपुर से भोवापुर रोड की जमीन पर कई साल पहले भट्टे की ईंट पाथने के लिए मिट्टी उठाई गई थी। बाद में उसी जमीन पर खनन से पांच सौ फुट व्यास का करीब बीस फुट गहरा गड्ढा हो गया था। इसमें बाणगंगा नदी का पानी भरा था।
सुल्तानपुर के तसलीम का बेटा रेहान (15) अनस (14) और पड़ोसी जमशीद का बेटा रिहान (15) बुधवार शाम खेलते हुए गड्ढे के पास पहुंचे। बाद में तीनों नहाने के लिए गड्ढे में घुस गए। गड्ढे की गहराई ज्यादा होने से तीनों पानी में डूब गए। कई घंटे बाद तीनों के शव फूलकर पानी की सतह पर आए। जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे और तीनों शव बाहर निकाले। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा ने घटना की पुष्टि की। बताया कि पुलिस को पता चलने से पहले तीनों शवों का अंतिम संस्कार हो गया था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal