Ad

उत्तराखंड : आख़िर गले मे जूते- चप्पलों की माला पहन इस शख़्स ने क्यों शुरू किया यह अनोखा सफर

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : उधमसिंह नगर में एक ऐसी अनोखी यात्रा सामने आई है,जिसको देख और सुन कर हर कोई हैरत में पड़ रहा है. यात्रा भी ऐसी की एक युवक जनपद के बाजपुर से अपने गले में जूतों चप्पलों की माला पहन ट्रेन में सवार होकर दिल्ली राष्ट्रपतिभवन के लिए यात्रा पर रवाना हुआ जो कि ये यात्रा एक चर्चा का विषय बन गयी. युवक के द्वारा अपने गले में जूतों चप्पलों की माला पहन यात्रा मासूम बच्चियों के साथ कुकर्म, नाबालिग किशोरीयों के साथ दुष्कर्म के विरोध में समर्पित है.

ADVERTISEMENTSAd

भले ही आपने अक्सर देखा होगा की ज़ब किसी को दण्डित करते हैं तब ऐसी तस्वीरें समाने आती हैं लेकिन उधम सिंह नगर के एक युवक ने अपनी मर्जी से ही अपने गले में जूतों चप्पल की माला पहनी है, इस युवक ने अपने गले में जूतों चप्पलों की माला मासूम बच्चियों और नाबालिगो के साथ हो रहे दुष्कर्म के विरोध में पहनी है.

युवक ने उधम सिंह नगर की विधानसभा बाजपुर से अपनी पत्नी के साथ अपने गले में जूतों चप्पल की माला पहन दिल्ली राष्ट्रयपति भवन तथा पीएमओ ऑफिस के लिए ट्रेन से रवाना हुए जिससे ट्रेन यात्रा के दौरान इनकी ये यात्रा एक अनोखी यात्रा के रूप उभरी है जो कि एक चर्चा का विषय बन गयी।

जूतों चप्पलों की माला पहने वाला युवक ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि देवभूमि उत्तराखण्ड के बाजपुर जिला उधमसिंह नगर के युवक ने अपने देश और प्रदेश से अन्याय अत्याचार बलात्कार और नागरिक की हत्या आदि जघन्य अपराधों को रोककर के उद्देश्य से गले में जूतों चप्पलों की माला पहन शांतिपूर्ण सद्भावना यात्रा बाजपुर उधमसिंह नगर देवभूमि उत्तराखण्ड से प्रारंभ करके नई दिल्ली राष्ट्रीयपतिभवन, पीएमओ ऑफिस और होम मिनिस्ट्री में मिलकर ज्ञापन एवं सुझाव देकर यात्रा का समापन की है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *