उत्तराखंड : पेशी पर गैर हाज़िर चल रहे ये भाजपा विधायक.. अदालत ने लिया संज्ञान लगाया जुर्माना

उत्तराखण्ड: प्रदेश में भाजपा विधायक महेश नेगी को पीड़िता की बच्ची के भरण पोषण भत्ते के मामले में अदालत में हाजिर न होने पर एक हजार रुपये जुर्माना देना होगा। अब उन्हें आठ अक्तूबर को परिवार न्यायालय में पेश होना होगा। न्यायालय ने इसके आदेश जारी किए हैं। इससे पहले भी विधायक नेगी कई तारीखों पर न्यायालय में हाजिर नहीं हुए हैं।


पीड़िता के अधिवक्ता एसपी सिंह ने बताया कि उनकी ओर से मार्च में बच्ची के भरण पोषण भत्ते की मांग की गई थी। इसके लिए परिवार कोर्ट में एक मुकदमा दाखिल किया गया था। इसमें विधायक महेश नेगी को अदालत कई बार हाजिर होने का मौका दे चुकी है, लेकिन विधायक एक बार भी अदालत में पेश नहीं हुए हैं। शनिवार को भी इस मामले की सुनवाई होनी थी, मगर विधायक अदालत नहीं पहुंचे।इस पर अदालत ने उनके ऊपर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अब परिवार कोर्ट में विधायक महेश नेगी की पेशी आठ अक्टूबर को होनी तय की गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला” सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई टली…
UOU का 11वां दीक्षांत समारोह_14,857 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 36 मेधावियों को गोल्ड मेडल, अश्वनी लोहानी को मानद उपाधि
उत्तराखंड में भूकंप के झटके_ 31 मिनट में दो बार कांपी धरती
हल्द्वानी में VIP दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद