उत्तराखंड : फरार चल रहे इस भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिये क्या है मामला..


उत्तराखंड : बीते दिनों लालकुआ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत घोड़ानाला में महिला से छेड़छाड़ एंव मारपीट करने वाले आरोपी बिन्दूखत्ता भाजपा मंडल मंत्री भुपेन्द्र पाठक को पुलिस ने आज सुबह बिन्दूखत्ता से गिरफ्तार कर लिया है आरोपी भाजपा नेता पिछले नौ दिन से फरार चल रहा था।

बताते चलें कि लालकुआ कोतवाली पुलिस ने आज सुबह मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बिन्दूखत्ता संजय नगर निवासी भाजपा मंडल मंत्री भुपेन्द्र पाठक को घोड़ानाला निवासी एक महिला से छेड़छाड़ एंव मारपीट के केस में गिरफ्तार कर लिया है वह पिछले नौ दिन से फरार चल रहा था आरोपी को आज अदालत के समक्ष पेश करने तैयार चल रही हैं।
इधर लालकुआ कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बंलवत सिंह कम्बोज ने बताया कि बीती 7 जुलाई कि रात्री घोड़ानाला निवासी एक महिला ने बिन्दूखत्ता संजय नगर निवासी भाजपा नेता भुपेन्द्र पाठक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ एंव मारपीट करने का आरोप लगाया था।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354,352,323,504,
,506 आईपीसी कि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था उन्होंने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर कारवाई शुरू कर दी जिसके बाद उसे न्यायालय पेश किया जायेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इस दिवाली शुद्धता भी, स्वरोजगार भी…नगर निगम की पहल ने हुनर को दिया बाजार
एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं