

उत्तराखंड में हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से ठगी करने वाली 15 से अधिक वेबसाइटों को एसटीएफ ने ब्लाॅक कर दिया है। इन वेबसाइटों से लगातार ठगी की शिकायतें सामने आ रही थी। एसटीएफ ने लोगों को सलाह दी है कि वह बुकिंग करने से पहले इन वेबसाइटों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें।
दरअसल, उत्तराखंड के केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारों धामों में हेली सेवा बुकिंग के नाम पर लगातार यात्रियों से ठगी की शिकायतें आ रही हैं। इस तरह की कई शिकायतें अभी तक दर्ज हो चुकी है। चूंकि अभी चारधाम यात्रा चरम पर है, इसलिए ठग असली साइटों से मिलती-जुलती वेबसाइट तैयार कर लोगों से ठगी कर रहे हैं।लिहाजा एसटीएफ ने जांच के बाद 15 से अधिक ऐसे वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। जिनसे ठगी की शिकायत मिल चुकी है या ठगी की संभावना है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने कहा कि यात्रियों को भी सलाह दी जाती है कि वह हेली सेवा बुकिंग से पहले जिसे वेबसाइट से बुकिंग कर रहे हैं, उसके बारे में जानकारी एकत्र कर लें। जिसे कि ठगी का शिकार न हो।
इन वेबसाइटों को किया ब्लॉक
– www.helicopterticketbooking.in
-radheheliservices.online
-kedarnathticketbooking.co.in
-heliyatrairtc.co.in
-kedarnathtravel.in
-instanthelibooking.in
-kedarnathticketbooking.in
-kedarnathheliticketbooking.in
-helicopterticketbooking.co.in
-indiavisittravels.in
-tourpackage.info
-heliticketbooking.online
-vaisnoheliservice.com
-helichardham.in
-irtcyatraheli.in


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..
घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..
Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 को खेली जाएगी होली..