उत्तराखंड : यहां युवक ने युवती की गला घोंटकर की हत्या..रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों..

उत्तराखंड : (देहरादून) प्रेम नगर में एक युवक ने एक युवती की गला घोट कर हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे।
पुलिस के मुताबिक युवती कराटे की क्लास देती थी जबकि युवक किसी होटल में काम करता है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक सोमवार की शाम लगभग 7:15 बजे एक व्यक्ति सुमित पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उम्र 25 वर्ष द्वारा थाना प्रेमनगर आकर सूचना दी कि उसने एक लड़की सोनिया पुत्री वीर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पुराना थाना भैरव कला, जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 की गला घोटकर हत्या कर दी है।
सूचना पर थाना प्रेम नगर से पुलिस टीम उपरोक्त सुमित को लेकर उसके किराए के मकान पर विग नंबर 7 निकट मोहनपुर पावर हाउस प्रेम नगर पहुंचे।
जहाँ मकान में मृतका का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था।
पूछताछ में सुमित उपरोक्त ने बताया कि पिछले सितंबर 2021 से हम दोनों रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। सोनिया बात बात पर मुझे एग्रेसिव कर परेशान कर रही थी, मुझे शादी नहीं करने दे रही थी, जिस कारण मैंने आज लगभग दो ढाई बजे उसका गला घोट कर हत्या कर दी। मृतिका के शव के पंचायत नामा भर मौके पर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..