उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,इन जिलों में भारी बारिश का अंदेशा..


उत्तराखंड में हो रही भीषण गर्मी के बीच मौसम को लेकर अच्छी ख़बर है. मौसम विभाग ने 15 से 17 जून तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि चारधाम यात्रा रूट सहित पर्वतीय जिलों में बारिश होगी. इस दौरान कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ने की भी संभावना है. मैदानी इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी.
16 और 17 जून को अच्छी बारिश के आसार
मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 16 और 17 जून को अधिकांश स्थानों में अच्छी बारिश के आसार हैं. नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी आशंका है. 18 जून को भी राज्य में बारिश रहेगी. मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने को लेकर सतर्क रहने की भी सलाह दी है.
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
बता दें कि मौसम विभाग ने चार धामों को लेकर भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. बीते मंगलवार को कई पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हुई भी है. हालांकि प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर भीषण गर्मी रही. मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से 6 डिग्री अधिक रहा. उधर, देहरादून में बुधवार को बादल छाए रहेंगे. कुछ इलाकों में शाम से झमाझम बारिश होने के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि शाम से ही प्रदेश में कुछ एक्टिविटी देखने को मिल जाएगी. आज की एक्टिविटी थोड़ी हल्की होगी, गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी और साथ ही कुमाऊं के डिस्ट्रिक्ट में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जिसके बाद तापमान भी गिरेगा. इसे आप प्री मॉनसून सॉवर भी कह सकते हैं.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किच्छा–सिरौलीकलां चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश_मतगणना कर नतीजे जारी करें
छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर