

उत्तराखंड : हरिद्वार जनपद के रुड़की में मंगलौर के नारसन में हाईवे पर तेज गति से आ रही स्विफ्ट दो किशोरियों को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर में घुस गई। टक्कर से हवा में उछलते हुए दोनों किशोरियां सड़क के दूसरी ओर गिरीं, तो दूसरी ओर से आ रही कार ने एक किशोरी को कुचल दिया। गंभीर हालत में दोनों को आस-पास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बुधवार सुबह ग्राम मंडावली निवासी नरगिस (14) व इनायत (7) हाईवे पार कर दुकान से सामान लेने गई थीं। कुछ देर बाद सामान लेकर दोनों लौट रही थीं। दोनों हाईवे पर बने कट के पास पहुंची भी नहीं थी कि दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई और सीधे दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। कार की टक्कर से दोनों उछलकर विपरीत दिशा में जा गिरीं।
उधर, मंगलौर की ओर से जा रही एक कार ने एक किशोरी नरगिस को कुचल दिया। सड़क पर पड़ी दोनों किशोरियों को पीछे से आ रहे वाहनों से बचाने के लिए लोग सड़क पर खड़े हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस दी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल हुई दोनों लड़कियों को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
दिल्ली की ओर से आ रही कार किशोरियों को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर में घुसकर रुक गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज आवाज के साथ ही धूल का गुबार उठा। इस धूल में एक बार को सड़क पर सामने की ओर दिखाई देना भी बंद हो गया।
हादसे के बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गए। वहीं, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में साजिद निवासी मंडावली ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों किशोरियों को पहले टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार सवार की तलाश की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शासन ने अहमद नदीम को सौंपा नैनीताल जिले का चार्ज
अंकिता भंडारी केस के अधिवक्ता को धमकी, ‘पहले एक्सीडेंट फिर हमला’ वाले खत से हड़कंप
ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा_ पेशी जारी रहेगी..
आकाश ने लॉन्च किया ANTHE 2026, छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप और ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज
नैनीताल – हाईकोर्ट मार्ग में पेड़ गिरने से मोटरमार्ग हुआ बाधित