उत्तराखंड : नशे की हालत में किया इलाज,अब स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, इस डॉक्टर की सेवाएं समाप्त


आपके विरूद्ध विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से संज्ञान में आया है कि आप द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत सी०एच०सी० रायपुर जनपद देहरादून में अपनी तैनाती के दौरान दिनांक 30.10.2022 को आप द्वारा नशे की हालत (सम्भवतः मदिरा) में ड्यूटी की गयी जिसका पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर भी चर्चित है। आप अवगत है कि नशे की हालत में (सम्भवत मंदिरा) में ड्यूटी करना चिकित्सकीय लापरवाही को दर्शाता है, जो कि खेद का विषय है। एक चिकित्सक के द्वारा अपनी ड्यूटी के समय नशे की हालत (सम्भवतः मंदिरा) में मरीजों को देखना अपने कर्तव्यों का उल्लंघन है एवं मरीजों को जान-माल का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है आप द्वारा उपरोक्त की गयी चिकित्सकीय लापरवाही स्वास्थ्य विभाग के लिये अत्यन्त चिन्तनीय विषय है। आपकी इस कार्यप्रणाली से स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हो रही है एवं आम जनमानस पर स्वास्थ्य विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना भी स्वाभाविक है।
उपरोक्त प्रकरण का संज्ञान लेते अनुबंध की शर्त संख्या – 15 एवं 25 के निम्नलिखित प्राविधानानुसार आपकी सेवायें प्रथम दृष्टया तत्काल प्रभाव से एतद्द्वारा समाप्त की जाती है:



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आगाज
पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! 2 नवंबर तक बदला रहेगा रूट, इस रास्ते से करें सफर
हल्द्वानी बेस अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़के सांसद अजय भट्ट
राशन कार्ड बचाना है तो 15 नवंबर से पहले यह काम जरूर करें
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_दो की मौत..Video