उत्तराखंड : तिरंगा रैली में शामिल होने जा रहे छात्र को कैंटर ने रौंदा , मासूम की दर्दनाक़ मौत… CCTV में क़ैद हुआ दिल दहलाने वाले हादसे का मंज़र..


उत्तराखंड के चंपावत जिले से बेहद दुःखद और दर्दनाक़ हादसे की खबर आ रही है जहाँ डाक पार्सल के वाहन ने स्कूल की तिरंगा यात्रा में शामिल होने जा रहे छात्र को कुचल दिया, छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार ये हादसा लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ जब स्कूली छात्र तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। मृतक छात्र प्राथमिक विद्यालय गैरी मे कक्षा पाँच मे पड़ता था।इस हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। छात्र का नाम हिमांशु सिंह पुत्र हरीश सिंह है।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहाघाट भिजवाया वही फरार चल रहे कैंटर चालक को घाट से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद स्कूली बच्चे भी सहम गये, वही हिमांशु के घर मे मातम का माहौल बन गया।
इस अफसोसनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है मृतक छात्र के परिवार व गांव में कोहराम मचा हुआ है छात्र के माता-पिता को भाई-बहन बेसुध हैं । मृतक छात्र 5भाई बहनों में सबसे छोटा व परिवार का लाडला था जो कि आज रैली में 100/ 200 मीटर रेस दौड़ने जा रहा था और घर में अपनी मां से मेडल जीतने का वादा करके गया था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था वहीं क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने घटना में दुख जताते हुए मोर्चरी पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी ।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी बड़ी रैली होने के बाद भी वहां शिक्षक मौजूद नहीं थे जबकि शिक्षकों को बच्चों की देखभाल के लिए मौजूद रहना चाहिए था ,यह विद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी बनती है इसके लिए ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने शिक्षक और शिक्षा विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है कुल मिलाकर यहां पर शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही देखने में नजर आई है ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैमरे में कैद यादें, तस्वीरों में जिंदा विरासत_नैनीताल ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अपने दिग्गजों को किया सलाम
उत्तराखंड में बारिश से राहत नहीं, कल इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे..
50 की उम्र में फिर परीक्षा..? LT शिक्षकों पर TET की बाध्यता के खिलाफ शिक्षक संघ मुखर
CM धामी का बहनों को बड़ा तोहफा_ रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में 2 दिन फ्री Travel..
अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…