उत्तराखंड : RIMC में छात्र ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर लिया दाख़िला.. अब पिता पर मुकदमा दर्ज..


देहरादून प्रतिष्ठित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज RIMC में प्रवेश लेने के लिए बिहार के एक छात्र के पिता ने फर्जी प्रमाण पत्र जमा करा दिए। कालेज की ओर से छात्र के पिता के विरुद्ध कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक राणा ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई आरआइएमसी के सहायक प्रशासनिक और प्रशिक्षण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक राणा ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि विनय कुमार पांडेय नाम के व्यक्ति ने अपने पुत्र को फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर आरआइएमसी में प्रवेश दिलाया। फर्जी जन्म, अधिवास और बोनाफाइड प्रमाण पत्र जमा किए
बताया कि विनय कुमार पांडेय निवासी ग्राम बिशनपुरा, छपरा, बिहार के पुत्र को योग्यता के अनुसार कालेज में दाखिला दिया गया। पिता की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच करने पर यह पाया गया कि उन्होंने जिला प्रशासन और ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल, जलालपुर, बिहार के नाम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र और बोनाफाइड प्रमाण पत्र जमा किए हैं।
उन्होंने अपने पुत्र का की जन्म तिथि 28 जुलाई 2009 दर्शायी है, जो कि स्कूल बोनाफाइड सर्टिफिकेट ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल के अनुसार है।
जबकि बिहार सरकार योजना और विकास विभाग, आर्थिक और सांख्यिकी निदेशालय की ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र में छात्र की बहन की जन्म तिथि 28 जुलाई 2009 के रूप में दर्शायी गई है। उनके आवेदन पत्र में पुत्र की जन्म तिथि 28 जुलाई 2010 है। बहन के जन्म प्रमाण की तिथि को ही संलग्न कर दिया गया
जांच में पता चला कि छात्र की स्कूल का बोनाफाइड सर्टिफिकेट और बिहार सरकार के योजना और विकास विभाग, आर्थिक और सांख्यिकी निदेशालय की ओर से जारी असली जन्म प्रमाण पत्र में जन्म तिथि 28 जुलाई 2010 ही है। आवेदन पत्र के साथ बहन के जन्म प्रमाण की तिथि को ही संलग्न कर दिया गया। गहन जांच के बाद पता चला कि विनय कुमार पांडे ने प्रवेश के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए हैं और गलत जानकारी दी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video