Ad

उत्तराखंड : दायित्व आवंटन और नई टीम की इस तारीख़ को हो सकती है घोषणां .. देखिये क्या बोले BJP चीफ़ महेंद्र भट्ट..नये चेहरों को मौका..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अगस्त माह के अंत तक अपनी कार्यकारिणी घोषित कर देंगे वही महेंद्र भट्ट ने साफ कर दिया ना तो अभी पार्टी का दायित्व देने का कोई विचार है और ना ही मंत्रिमंडल विस्तार का महेंद्र भट्ट ने साफ कहा की मैं अपनी टीम के बारे में बता सकता हूँ जिसे अगस्त के महीने तक घोषित कर दिया जाएगा उनके अनुसार जो भी घोषणा होगी दायित्वों क़ो लेकर वो बीजेपी संगठन की टीम की घोषणा होने के बाद ही होगी।

ADVERTISEMENTSAd

भट्ट ने साफ कहा नई टीम में युवाओं क़ो तरजीह दी जाएगी उनके अनुसार हमारी कोशिश रहेगी मेरी टीम में 70 से 75 प्रतिशत युवा क़ो मौका मिले बाकी भौगोलिक स्तर से जो जिम्मेदारी दी जानी है वो दी जाएगी।

उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज है। बीजेपी के संगठन विस्तार की खबरें तेज है। रिपोर्टस की माने तो नई टीम के गठन को लेकर केंद्रीय नेताओं से चर्चा हो चुकी है और अब प्रदेश स्तर पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद नई टीम बना दी जाएगी। भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस महीने के आखिर तक अपनी नई टीम का एलान कर देंगे। प्रदेश कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत से अधिक नए चेहरे को जिम्मेदारी दी जा सकती है।


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड भाजपा की नई टीम जल्द अस्तित्व में आ जाएगी। हरिद्वार जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश संगठन को आकार दे दिया जाएगा, जबकि जिलों में इसके बाद नई टीम घोषित की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ शिष्टाचार भेंट की। बीएल संतोष के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि, पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत से अधिक चेहरों को बदला जा सकता है। लगातार दूसरे विधानसभा चुनाव में जोरदार बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा का लक्ष्य अब वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पिछले प्रदर्शन को दोहराना है। वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी। हरिद्वार जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और अगले वर्ष के स्थानीय निकाय चुनाव पर भी भाजपा की दृष्टि है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा अब अपने प्रदेश संगठन को पुनर्गठित कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *