

उत्तराखंड में पत्नी, बहन, भाभी और एक बजुर्ग महिला की हत्या के बाद शहर में सनसनी फैल गई थी। किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा था, तो दूसरी ओर चार-चार महिलाओं की हत्या के बाद पुलिस भी दंग रह गई थी। चार महिलाओं की हत्या करने के बाद हत्यारोपी ने एक ओर हैरान करने वाला उठाया है। चार महिलाओं की निर्मम हत्या करने के बाद हत्यारोपी ने आत्महत्या कर ली।
पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के बुरसुम में पत्नी, बहन, भाभी, और ताई की हत्या के आरोपी संतोष राम का रामगंगा किनारे पेड़ से शव लटका मिला है। सोमवार पुलिस की सर्च टीम को घटनास्थल से करीब चार किमी दूर शव मिला। बता दें कि शुक्रवार को अपने परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद से संतोष राम फरार था।
छोलिया टीम के प्रमुख रहे संतोष ने शुक्रवार तड़के 5बजे घर में सो रही अपनी ताई, भाभी, मायके आई बहन का गला धारदार हथियार से काटने के बाद अपनी पत्नी चंद्रकला की वहां से 75मीटर दूर पुराने मकान के कमरे में गला दबाकर हत्या कर दी थी। सर्च टीम को शुक्रवार रात 9.35बजे उसका शव मिला था।
पुलिस ड्रोन के साथ ही भारत नेपाल सीमा पर भी आरोपी की गिरफ़्तारी को जांच कर रही थी। आरोपी की तलाश को बुरसुम के आस पास के जंगल में चार दिन से 70से अधिक पुलिस कर्मी उसकी खोज कर रहे थे।शव मिल जाने के बाद सर्च टीम को राहत मिली है।बुरसुम के लोगों दहशत से सो तक नही पा रहे थे।उन्हें भी उसके आतंक से निजात मिली है।लेकिन हत्या के राज उसकी मौत के साथ हमेशा के लिए दफन हो गए हैं।
70 पुलिस कर्मी भी नहीं खोज सके हत्यारोपी को
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट बुरसुम गांव में पत्नी सहित चार महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी को खोज निकालना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। घटना के 60 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था। 70 पुलिस कर्मी आरोपी को तलाशते रहे , लेकिन गिरफ्तारी तो दूर की बात है पुलिस अब तक हत्या में इस्तेमाल हथियार का भी पता नहीं लगा है।
डॉग स्क्वायड से लेकर ड्रोन तक की सहायता लेने के बावजूद पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। बुरसुम में चौहरा हत्याकांड को दो दिन से अधिक समय बीत गया है, लेकिन आरोपी संतोष राम पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने नौ टीमें बनाई हैं। इनमें 70 पुलिस कर्मी शामिल हैं। पुलिस कर्मी बीते शुक्रवार से ही आसपास के जंगल खंगाले। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैमरे में कैद यादें, तस्वीरों में जिंदा विरासत_नैनीताल ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अपने दिग्गजों को किया सलाम
उत्तराखंड में बारिश से राहत नहीं, कल इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे..
50 की उम्र में फिर परीक्षा..? LT शिक्षकों पर TET की बाध्यता के खिलाफ शिक्षक संघ मुखर
CM धामी का बहनों को बड़ा तोहफा_ रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में 2 दिन फ्री Travel..
अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…