
उत्तराखंड कांग्रेस से आज की सबसे बड़ी खबर आखिरकार कांग्रेस ने अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ उत्तराखंड के भी नेताओं को मिली जगह ।
उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाने के लिए राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता आएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में पहले चरण में हो रहे चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल गांधी नौ अप्रैल को हरिद्वार व अल्मोड़ा में चुनावी रैली कर सकते हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में उत्तराखंड के 30 नेताओं के नाम सूची में शामिल किए गए।
बीजेपी लगभग एक हफ्ता पहले कर चुकी है स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी मोदी जेपी नड्डा समेत कई स्टार प्रचारक प्रचार करना शुरू भी कर चुके हैं।

ऐसे में कांग्रेस ने आज अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है माना जा रहा है अब जल्द ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तराखंड में चुनाव प्रचार करते हुए नजर आएंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तराखंड में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। जिसमें केंद्रीय नेताओं में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, जितेंद्र सिंह, सलमान खुर्शीद, गुरदीप सिंह सप्पल, अलका लांबा, अमरिंद्र सिंह राजा चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। पांचों लोकसभा सीटों पर अलग-अलग स्थानों पर चुनावी रैली होगी।
चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नाम हैं। इसमें उत्तराखंड के 30 नेता शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल पाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह समेत पार्टी के सभी विधायक स्टार प्रचारक होंगे। इसके अलावा पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और अन्य पूर्व मंत्रियों भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। लेकिन अभी तक ईडी जांच में घिरे हरक सिंह कांग्रेस के प्रचार के लिए मैदान में नहीं दिखे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी