Ad

उत्तराखंड : राजनीतिक पार्टी के नेता की लग्ज़री गाड़ी से बरामद हुई नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में एक प्रमुख राजनीतिक दल के नेता की लग्जरी गाड़ी से पुलिस ने बरामद किए 300 नशे के इंजेक्शन । पुलिस ने कहा कि आरोपी बरेली से नशीले इंजेक्शन लेकर क्षेत्र में बेचा करता था ।

ADVERTISEMENTSAd


उधम सिंह नगर पुलिस ने महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देश पर चलाए गए नशामुक्ति अभियान में रुद्रपुर बाईपास से कांग्रेसी नेता छत्रपाल को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है । पुलिस के हाथ अलग अलग कंपनियों के प्रतिबंधित 300 इंजेक्शन की सी.सी.के साथ किच्छा निवासी नेता छत्रपाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह भी हत्थे चढ़ गया । पुलिस पूछताछ में आरोपी छत्रपाल ने बताया कि वह बरेली जिले से प्रतिबंधित इंजेक्शन लाकर कुमाऊं के दूसरे हिस्सों में सप्लाई करता था ।

आरोपी ने बताया कि इसके लिए वह अपनी नई लक्जरी हुंडई क्रेटा कार का इस्तेमाल करता था तांकि उसे कोई पुलिस वाला रोक न सके । छत्रपाल की कार संख्या यू.के.06 बी.सी.2909 वी.आई.पी.कार की तरह फर्राटे भरते हुए बैरियर से निकल जाती थी । लग्जरी कार होने के कारण किसी को भी उसपर शक नहीं होता था। सी.ओ.ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुखबिर खास उन्हें लंबे समय से इसकी सूचना दे रहा था जिसके बाद छत्रपाल पर नजर रखनी शुरू की गई । बीती 23 अप्रैल की रात्रि लगभग 1:00 बजे ए.डी.टी.एस.और कोतवाली पुलिस की टीम ने रुद्रपुर बाईपास रोड के पास कार की डिक्की से 2 एम.एल.के 200 इंजेक्शन और 10 एम.एल.के 100 इंजेक्शन बरामद किए ।

आरोपी छत्रपाल के खिलाफ एन.डी.पी.एस.एक्ट में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी 45 इंजेक्शन ओं के साथ आरोपी छत्रपाल एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि छत्रपाल की दुकान की तलाशी के दौरान भी राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी के पम्पलेट बड़ी मात्रा में निकले थे ।

बाईट :- ओमप्रकाश शर्मा, सी.ओ.।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *