

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कल मंत्रिमंडल की बैठक होगी। धामी कैबिनेट की इस अहम बैठक में मानसून सत्र आहूत करने समेत कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। विधानसभा का मानसून सत्र छह सितंबर से हो सकता है। प्रदेश सरकार ने 24 अगस्त को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। मंत्रिमंडल की बैठक में विस सत्र आहूत करने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मार्च में बजट सत्र हुआ था। उसके बाद अभी तक विधानसभा का सत्र नहीं बुलाया गया है। कायदे से छह माह के भीतर सत्र अवश्य आहूत होना चाहिए। सितंबर में पिछला सत्र आहूत हुए छह माह का समय होने जा रहा है।
माना जा रहा कि विधायी विभाग छह से 12 सितंबर तक मानसून सत्र आहूत करने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा सकता है।
कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, गृह, वन समेत अन्य विभागों से संबंधित विषयों पर प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। स्कूलों में प्रिंसिपल को प्रति पीरियड के हिसाब से शिक्षक रखे जाने का अधिकार देने का प्रस्ताव भीकैबिनेट में आ सकता है। इसके अलावा विधानसभा में रखे जाने वाले प्रतिवेदन और अध्यादेश व विधेयकों केप्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट भी ला सकती है। वित्त विभाग के स्तर पर अनुपूरक बजट की तैयारी चल रही है । विभागों से अनुपूरक बजट के लिए अनुदान मांगों के प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_घर में पानी की एक टंकी और उसमें 27 सांप..होश उड़ गए परिवार के
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक…
रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात
OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…
Uttrakhand – निकाह से पहले ऐसी तकरार की पिता की धड़कनें थम गईं_ छतों से कूद कर भागे बाराती