उत्तराखंड : सत्ता का नशा,या विधायक की धौंस..दरोगा ने काटा चालान.. तो विभाग ने कर दिया ट्रांसफर..देखें वीडियो..

देहरादून- विधायक प्रदीप बत्रा को मास्क के लिए रोकने वाले और उनसे ₹500 का फाइन वसूलने वाले दारोगा नीरज कठैत का ट्रांसफर कर दिया गया है।
बीते दिन विधायक प्रदीप बत्रा ने डीजीपी से मुलाकात कर दारोगा नीरज कठैत की शिकायत की थी जिसके बाद स्थानांतरण के निर्देश आ गए। सूत्रों के हवाले से खबर है कि नीरज कठैत का कालसी ट्रांसफर कर दिया गया है।
आपको बता दें कि बीते दिन मसूरी में दरोगा ने रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का चालान काटा था। इसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो पर विधायक का कहना है कि वीडियो का अंत का अंश दिखाया गया है जबकि सच्चाई कुछ और है। विधायक ने दरोगा पर अभद्रता का भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। विधायक मसूरी पर्यटक स्थल है और पुलिस के ऐसे व्यवहार से उत्तराखंड की छवि खराब होती है। विधायक ने चालान के अपने ₹500 वापस मांगे है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ओखलकांडा के गांव-गांव पहुंचे मंत्री कैड़ा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं..
276 युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Nainital_ फ्लैट्स ग्राउंड पानी से लबालब, करोड़ों खर्च..फिर भी ढाक के तीन पात Video
बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत_कई घायल
Uttrakhand _सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहे थे_बर्खास्त..