Ad

उत्तराखंड : यहां हुई सीज़न की पहली बर्फबारी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में शनिवार देर रात मौसम ने करवट ली और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो गई। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में शनिवार रात नौ से बर्फबारी होती रही। हर्षिल घाटी में यह सीजन की पहली बर्फबारी है। इस समय हर्षिल में तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस है। जिला मुख्यालय के आसपास मौसम साफ है।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं कहीं-कहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। सर्द हवाओं से पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। तापमान में भी मामूली गिरावट आने के आसार हैं। प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।

प्रदेश में लंबे समय से मौसम शुष्क रहने के बाद अब वर्षा के असार बनने लगे हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में कहीं-कहीं बादल मंडरा रहे हैं। शनिवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पश्चिमी

विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज

बदलने की आशंका है। अगले दो दिन चमोली-पिथौरागढ़ समेत

आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और हिमपात हो सकता

है। इसके साथ ही प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले

इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा छाने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही शीतलहर चलने की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर रह सकता है। कर्णप्रयाग-नौटी मोटर मार्ग पर पाले ने बढ़ाई दुश्वारियां

जनपद चमोली के अंतर्गत कर्णप्रयाग, गैरसैंण, देवाल, थराली, ग्वालदम एवं नारायणबगड़ पिंडरघाटी में सर्द हवाओं ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। वहीं मोटर मार्गों पर गिरे पाले से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कर्णप्रयाग-नौटी मोटर मार्ग के किमी 12 से 21 तक धूप की किरणें न पहुंचने के कारण पाला छोटे वाहनों के लिए आवागमन में परेशानी खड़ी कर रहा

है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *