

उत्तराखंड : ट्रेंड का ज़माना है हर दिन कुछ न कुछ ट्रेंड करता ही है.. जैसे कि कभी कोई बॉलीवुड सांग होता है या कभी कोई हॉलीवुड सांग, जिनके व्यूज़ मिलियन्स में जाते हैं।
ऐसा ही एक गाना इस बार उत्तराखंड के पहाड़ों से आया है जिसका नाम है गुलाबी शरारा इस गाने से पहले भी उत्तराखंड के कई गायको के गाने वायरल हुई हैं,लेकिन आपको यह भी बताते चलें गुलाबी शरारा ने अलग ही रफ्तार पकड़ी है,
100 मिलियन व्यूज़ वाला पहला उत्तराखंड का गाना बना है गुलाबी शरारा..सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर इस गाने में धूम मचाई है,ओर अपने नाम यह ख़िताब दर्ज किया। इस गाने पर हुक स्टेप बना कर लोगो ने सोशल प्लेटफार्म पर रील डाली जिससे वो भी वायरल हुए। यहां तक की शादियों में भी अब यह गाना पूरे ज़ोर शोर से बजाया जाता है, साथ ही आपको यह भी बतादें,
गुलाबी शरारा’ एक कुमाऊंनी गाना है. कुमाऊंनी एक भाषा है, जो उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में बोली जाती है. गाने का जो वर्ज़न सुनाई देता है, उसे इंदर आर्या ने गाया है. लिखा है गिरिश जीना ने और कोरियोग्राफ़ किया है अंकित कुमार ने। तंजानिया देश के मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर किली पॉल भी इसपर रील बना चुके हैं.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल में SP हरबंस सिंह की वापसी..
आजादी के 75 साल बाद नदगल गांव पहुंचेगी सड़क
छात्रसंघ चुनाव_MBPG में नियमों की लक्ष्मण रेखा तय,प्रिंटेड प्रचार और रैली पर पाबंदी..
मीडिया सेंटर का नाम स्व. गिरिजा शंकर जोशी के नाम पर रखने का प्रस्ताव
मेहविश मौतकांड में बड़ा खुलासा_छोटी बेटी से चली गोली,पिता और बेटियां गिरफ्तार..