उत्तराखंड : यहां दिखा भीड़ का क्रूर चेहरा, पिंजरे में कैद गुलदार को ज़िंदा जलाया..


उत्तराखंड के पौड़ी जिले के सपलोडी गांव में गुस्साए ग्रामीण ने पिंजरे में फंसे एक गुलदार को जिंदा की आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद गुलदार की मौत हो गई. वन विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक गुलदार पूरी तरह जल चुका था. जिसके जल चुके शव को किसी तरह से वन विभाग नागदेव रेंज ले आया. दरअसल 15 मई को इसी क्षेत्र में एक गुलदार ने घास लेने गई महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद से ग्रामीण में काफी गुस्सा था.
बता दें कि जिला पौड़ी की नागदेव रेंज के पाबौ ब्लॉक के सपलोड़ी गांव में बीते 15 मई को गुलदार ने जंगल में काफल लेने गई एक महिला को मार दिया था. जिसके बाद से यहां पर वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए थे. इसी बीच सोमवार की रात को कुलमोरी गांव में गुलदार ने आंगन में एक महिला को हमला कर घायल कर दिया था. डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह वन विभाग को सपलोड़ी गांव में गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिली थी. जिसे रेस्क्यू करने के लिए टीम रवाना की गई.
वहीं, वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही 4 से 5 गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने पिंजरे में कैद गुलदार को जिंदा जलाकर मार डाला. इस दौरान वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा. डीएफओ गढ़वाल ने बताया कि गुलदार के शव का पीएम करवाकर नष्ट कर दिया गया है. इस मामले में आरोपी ग्रामीणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ग्रामीणों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
वन विभाग की टीम जब वहां पहुंची तो गुलदार आग की लपटों में घिरा था, वन विभाग की टीम ने जब तक उसे बाहर निकाला गुलदार की मौत हो चुकी थी. टीम किसी तरह गुलदार के शव को नागदेव रेंज लेकर आई और मृत गुलदार की अंत्योष्टी कर दी गई. इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है.
डीएफओ ने पूरी घटना के बारे में बताया
इस बारे में जानकारी देते हुए गढवाल वन प्रभाग पौड़ी के डीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि 15 मई को गांव सपलोडी में गुलदार के हमले में महिला की मौत की खबर मिली थी, जिसके बाद वन विभाग ने वहां पर पिंजरा लगाया था. आज सुबह सूचना मिली कि गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है. वन विभाग की टीम जब उसे पकड़ने के लिए पहुंची तो ग्रामीणों ने उसका विरोध किया और बाघ को मौके पर ही जिंदा जला दिया. इस मामले में ग्रामीणों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैमरे में कैद यादें, तस्वीरों में जिंदा विरासत_नैनीताल ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अपने दिग्गजों को किया सलाम
उत्तराखंड में बारिश से राहत नहीं, कल इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे..
50 की उम्र में फिर परीक्षा..? LT शिक्षकों पर TET की बाध्यता के खिलाफ शिक्षक संघ मुखर
CM धामी का बहनों को बड़ा तोहफा_ रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में 2 दिन फ्री Travel..
अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…