उत्तराखंड : यहां उफनाए नाले के तेज़ बहाव में बही स्कूल बस , देखें किस तरह बची जान..


उत्तराखंड : मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी को जारी कर दिया है जिसका असर आज सुबह से देखने को मिला कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है, जिससे बरसाती नाले भी उफान पर है वही आज सुबह चंपावत के पहाड़ी क्षेत्र में कल रात से हो रही बारिश के चलते किरोड़ा नाला उफान पर है।
किरोड़ा नाले के तेज बहाव में आज सुबह एक स्कूल बस बह गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। सुबह स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए जा रही थी कि किरोड़ा नाले के तेज बहाव में बह गई। बस में केवल चालक व क्लीनर थे। दोनों को आसपास के लोगों और कांवड़ियों ने बचाया।

स्कूल बस को जेसीबी से निकाला जा रहा है। बस एमडीएम स्कूल की बताई जा रही है। किरोड़ा नाला अपने रौद्र रूप में बह रहा है। इस वजह से ग्रामीण, स्कूली बच्चों व शिक्षक कर्मचारी नाले के पास फंसे हुए हैं। मालूम हो कि क्षेत्र के लोग किरोड़ा नाले में पुल बनाए जाने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। जिससे हर साल बरसात में पूर्णागिरि रोड के ग्रामीणों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal