

उत्तराखंड के कोटद्वार बीरोंखाल में डॉक्टरों की गाड़ी खाई में गिरी में गिर गई। राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर बुआआल पर पंचपुरी पुल के पास यह हादसा हुआ। जीप पूर्वी नयार नदी में 70 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में चार घायल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

गुरुवार को पंचपुरी पुल के पास बड़ा हादसा हो गया। वेदीखाल से स्वास्थ्य शिविर का समापन होने के बाद पीपीपी मोड पर संचालित बीरोंखाल सामुदायिक स्वास्थ्य का स्टाफ वापस बीरोंखाल लौट रहा था। अरकंडाई के समीप पंचपुरी पुल के पास चढ़ाई में जीप अनियंत्रित होकर नयार नदी में जा गिरी।
इस हादसे में डॉक्टर अमन तिवारी (38), डॉक्टर माधुरी (38), नर्स पूजा हयांकी और चालक प्रवीन सिंह घायल हो गए। चालक प्रवीन व डॉक्टर अमन तिवारी गम्भीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार चालक बहुत तेज गाड़ी चला रहा था। और सीधी रोड पर गति पर नियंत्रण नहीं रख सका। जिस वजह गाड़ी नयार नदी में जा गिरा ।
सभी घायलों को स्थानीय ग्राम अरकंडाई व बैजरो के स्थानीय निवासियों ने बाहर निकाला। इनमें से घायल पूजा हयांकी नयार नदी में बह गई थी। उसे ग्रामीण युवकों ने नदी में कूद कर बाहर निकाला। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में जारी है ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला” सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई टली…
UOU का 11वां दीक्षांत समारोह_14,857 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 36 मेधावियों को गोल्ड मेडल, अश्वनी लोहानी को मानद उपाधि
उत्तराखंड में भूकंप के झटके_ 31 मिनट में दो बार कांपी धरती
हल्द्वानी में VIP दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद