

उत्तराखंड के चंपावत मे नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ पोक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबालिग लड़की की मां के द्वारा दी गई पुलिस को तहरीर के बाद यह मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
नाबालिग लड़की के परिजनों के मुताबिक भाजपा के तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी मेंबर कमल रावत जो पूर्व में छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुका है। उसने लड़की को बहला फुसला कर उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही उसे इस बात को किसी को ना बताने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी लगातार नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। जिससे परेशान होकर लड़की ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।
जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ चंपावत कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506 और 363 के अलावा पॉक्सो (यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों की सुरक्षा संबंधी) कानून 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
मामले की जांच दरोगा पिंकी धामी करेंगी। बता दें कि आरोपी फिलहाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। आरोपी नेता पर इससे पूर्व मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात