Ad

उत्तराखंड :यहां शोभायात्रा पर उपजा तनाव,धारा 144 लागू- पुलिस बल तैनात

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : रुड़की – लंढौरा में वाल्मीकि समाज शोभायात्रा निकालने की आशंका के चलते लगाई गई धारा 144 के बाद रविवार को भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कई थानों की पुलिस ने लंढौरा में डेरा डाल दिया, जिसके चलते शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले बिना अनुमति के वाल्मीकि जी की शोभायात्रा निकालने को लेकर पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई थी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशासन ने दो दिन बाद शोभा यात्रा निकालने का मौखिक रूप से आश्वासन दिया था। इस पर पुलिस और खुफिया विभाग से रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन रिपोर्ट में शोभायात्रा निकालने पर विवाद की आशंका जताई गई थी। इसके चलते शनिवार की शाम को क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई थी। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।

लंढोरा कस्बे में धारा 144 लागू होने के बावजूद भाजपा व कुछ संगठनों की ओर से रविवार को वाल्मीकि शोभायात्रा निकाले जाने को कहा गया है। इंटरनेट मीडिया पर इसको लेकर कई मैसेज प्रसारित हो रहे हैं। लंढोरा चलने की अपील की गई है।

पुलिस प्रशासन के अधिकारी शोभा यात्रा को लेकर कोई नई प्रथा शुरू करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते कस्बे में धारा 144 लागू है बाहर से किसी को कस्बे में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। सभी चौक व मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात है।

शनिवार को ही कस्बे में धारा 144 लागू की

प्रशासन की ओर से शनिवार को ही कस्बे में धारा 144 लागू करने के साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। रविवार की सुबह ही 6 से अधिक थानाध्यक्ष, एसपी सिटी, एसपी देहात व एसडीएम समेत तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कस्बे में डेरा डाले है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि किसी भी कीमत पर किसी तरह का आयोजन नहीं करने दिया जाएगा। न ही किसी को माहौल खराब करने की इजाजत दी जाएगी। वहीं प्रशासन की ओर से लगाई गई धारा 144 के चलते बाजार में भी अन्य दिनों की तुलना में चहल-पहल कम है। अधिकांश दुकानें बंद हैं।

वहीं इंटरनेट मीडिया पर शोभा यात्रा निकाले जाने को लेकर तमाम तरह के मैसेज प्रसारित किए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से इंटरनेट मीडिया पर भी निगाह रखी जा रही है। बताते चलें कि शुक्रवार को यहां पर शोभा यात्रा निकाले जाने को लेकर पुलिस व आयोजकों के बीच में जमकर नोकझोंक हुई थी।

मौके पर भाजपा के तमाम नेता भी मौजूद रहे लेकिन पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते शुक्रवार को शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी है जिसके चलते एक संगठन की ओर से रविवार को शोभा यात्रा निकाले जाने का आयोजन किया गया था जिसको प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *