

उत्तराखंड : पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने विवेचना के दौरान शिथिलता व लापरवाही बरतने पर पांच उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबित किए गए उप निरीक्षकों में महिला उप निरीक्षक विनयता चौहान, दीनदयाल सिंह, मिथुन कुमार, सतवीर सिंह और सनोज कुमार शामिल हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवेचना के दौरान लापरवाही बरतने वाले व विवेचना में ठोस व प्रभावी कार्यवाही ना कर अनावश्यक रूप से विवेचना को लंबित रख समय से निस्तारित न करने वाले विवेचकों व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात