उत्तराखंड: राज्य स्थापना दिवस – CM धामी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।

2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास किया जा सके।

राज्य स्थापना की 22वीं वर्षगांठ को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए दून तैयार दिखा। विधानसभा, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय व तमाम शासकीय कार्यालयों को प्रकाशमय किया गया है। इसके साथ ही राज्य स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम  आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी उत्‍तराखंडवासियों को राज्‍य स्‍थापना दिवस की शुभकामनाएंं दी है। जिस पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उनका आभार व्‍यक्‍त किया है।

पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगा उत्तराखंड आंदोलन का इतिहास

इस क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे और यहं पर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की उन्‍होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के इतिहास को पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाएगा। वहीं उत्तराखंड में जल्द 19000 पदों पर भर्ती होगी।

पुलिस की रैतिक परेड सुबह 9.35 से शुरू हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल गुरमीत सिंह भी पुलिस लाइन पहुंचे। राज्यपाल गुरमीत सिंह, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी परेड का निरीक्षण किया।

सारे जहां से अच्छा… की धुन पर परेड कमांडर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने परेड की अगुवाई की। परेड में पीएसी महिला व पुरूष का दल, आइआरबी, बम निरोधक दस्ता, पुलिस संचार, मॉर्डन कंट्रोल रूम, नभ नेत्र, डॉग स्कायड, फायर ब्रिगेड, सीपीयू व ड्रोन ने हिस्सा लिया। इस दौरान राज्‍यपाल ने पुलिस अधिकारियों को भी सम्‍मानित किया। 

राज्यपाल ने इन पुलिस अधिकारियों को किया पदक से अलंकृत

  • पीवीके प्रसाद एडीजी
  • ददनपाल 40वीं बटालियन पीएसी
  • करन सिंह नगन्याल, डीआईजी गढ़वाल रेंज
  • दिलीप सिंह कुंवर एसएसपी देहरादून
  • सुखबीर सिंह , सेनानायक पीएसी
  • मुकेश कुमार, एसपी
  • धीरेंद्र गुंज्याल, एसपी विसिलेंस
  • दिनेश चंद्र जोशी, एसपी दूरसंचार पीएचक्यू
  • दया किशन एफएसओ
  • कुंवर सिंह, लीडिंग फायरमैन

पांच विभूतियों को दिया गया उत्तराखंड गौरव सम्मान

समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ रहे जनरल स्व. बिपिन रावत, केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, प्रसिद्ध गीतकार स्व. गिरीश चंद्र तिवारी गिर्दा और साहित्यकार स्व. वीरेन डंगवाल को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। पुरस्कार में एक लाख रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया।

राज्य निर्माण के लिए बलिदान देने वालों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि

वहीं, राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) की गरिमामय उपस्थिति भी रहेगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और राज्य निर्माण के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य आंदोलनकारी संगठन शहीद स्मारक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

इसके बाद संस्कृति विभाग के सौजन्य से राज्य आंदोलनकारी संगठन शहीद स्मारक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही आंदोलनकारी संगठन शाम को दीपदान करेंगे। राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न अन्य राजनीतिक व सामाजिक संगठन भी कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस क्रम में उत्तराखंड क्रांति दल जहां सुबह शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

वहीं पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी दर्शनलाल चौक स्थित पंचायती मंदिर में हवन करेगी, जबकि कांग्रेस कमेटी ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया है। तमाम अन्य संगठन भी राज्य स्थापना दिवस की शुभ बेला पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर गोष्ठियों आदि का आयोजन कर रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *