उत्तराखंड : कोरोना के नए वेरिएंट लेकर राज्य सरकार मुस्तैद.. CM धामी ने लिया ये फैसला

उत्तराखंड : दुनिया में फैले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का खतरा अब देश में भी मंडराने लगा है, इसी को देखते हुए सभी राज्य अलर्ट मोड पर आ गए है. वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए राज्य में लगातार हाईलेवल की मीटिंग कर रहे हैं. इस मीटिंग के बाद उन्होंने कहा कि एक दिन में हमने राज्य में 25,000 टेस्टिंग का लक्ष्य रखा है.

पुष्कर सिंह धामी ने ओमिक्रोन के खतरे को लेकर कहा कि हम ओमीक्रोन को लेकर पूरी तरह से सजग है, हमने इसके लिए लगातार बैठक और हाई पॉवर कमेटी की बैठक की. सभी जगह हम रैंडम टेस्टिंग कर रहे हैं, एक दिन में हमने 25,000 टेस्टिंग का लक्ष्य रखा. इसके साथ ही हम लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं
वहीं इससे पहले पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोगों को सुरक्षित रखना हमारी सरकार की पहली प्रथमिकता है. सबसे पहले कोरोना वॉरियर्स की जांच कराई जाएगी. इसके एक हफ्ते बाद दोबारा इसकी समीक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा, “हमारा टार्गेट कोरोना टेस्टिंग बढ़ाना है. हम चाहते हैं कि 25 हजार टेस्टिंग हर दिन की जाएं. साथ ही लोगों से अपील है कि घबराएं नहीं. सभी से अनुरोध है कि मास्क पहने और जो प्रोटोकॉल है उसका पालन करें.
सीएम धामी ने ये भी कहा था कि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशंस पर हर किसी का रैंडम टेस्ट किया जाएगा और उसके एक हफ्ते बाद हम फिर से समीक्षा करेंगे.” बता दें कि उत्तराखंड में हाल ही में सात पुलिसकर्मियों समेत कई लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा
Video_टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल_ लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी
उत्तराखंड_ खूनी वारदात, 15-20 हमलावरों ने घेरकर युवक के सीने में मारी गोली