

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में बिना होलोग्राम के शराब की बिक्री के मामले में आबकारी महक में बड़ी कार्रवाई हुई है।जनपद हरिद्वार में आबकारी आयुक्त उत्तराखण्ड श्री एच० सी० सेमवाल के निर्देश पर की गयी कार्यवाही में दिनांक 19 नवंबर 2023 को विदेशी मदिरा दुकानों में किए गए निरीक्षण एवं जाँच में अनियमितता पायी गयी एवं विशेष रूप से 52 पेटी बगैर होलोग्राम लगी हुई मदिरा बरामद की गई। उक्त प्रकरण में शिथिलता पाए जाने पर निम्न विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की गई।
1 – जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार को 72 घण्टे के अंदर जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
2 – आबकारी निरीक्षक क्षेत्र हरिद्वार श्री संजय सिंह रावत को उक्त प्रकरण में लापरवाही बरतने के लिए तत्काल उनके पद से हटाया गया।
जनपद देहरादून के रायपुर के खलंगा क्षेत्र में दिनांक 20 नवंबर 2023 को मध्य रात्रि में की गयी छापेमारी में चंडीगढ़ की 110 पेटी इम्पोर्टेड शराब अवैध अंग्रेजी शराब बरामद बरामद की गई तथा 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। उक्त प्रकरण में शिथिलता पाए जाने पर निम्न विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की गई-
1- देवेंद्र गिरी गोस्वामी सहायक आबकारी आयुक्त मण्डलीय प्रवर्तन गढ़वाल मण्डल के निलंबन की संस्तुति शासन को प्रेषित की जा रही है।
2 – राजीव सिंह चौहान जिला आबकारी अधिकारी देहरादून ६ सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को पद से हटाते हुये कार्यालय आबकारी आयुक्त उत्तराखंड सम्बद्ध किया गया।
3- सुश्री सरोज पाल आबकारी निरीक्षक जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को निलंबित किया गया।
4- श्रीमती प्रेरणा बिष्ट आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश को सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन
Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…