Ad

उत्तराखंड : पालीवाल बने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : महानिदेशक कार्यालय, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में प्रशासनिक अधिकारी, दयाकृष्ण पालीवाल की पदोन्नति वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हुई है। उनकी पदोन्नति आदेश मंगलवार को सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान के हस्ताक्षरों से जारी हुए हैं। दयाकृष्ण पालीवाल को पदोन्नति मिलने पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि दयाकृष्ण पालीवाल ने जिला सूचना कार्यालय नैनीताल से अपनी सेवा शुरू की थी। पृथक उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद उनका स्थान्तरण महानिदेशक कार्यालय सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग देहरादून हो गया था। मूलतः पाली गुणादित्य अल्मोड़ा निवासी दयाकृष्ण पालीवाल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बनने पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *