उत्तराखंड : लड़की को भेजता था अश्लील विडियो..चढ़ा परिवार के हत्थे.. जमकर हुई धुनाई..विडियो वायरल..

हरिद्वार में एक लड़की को बार-बार कॉल करना और अश्लील मैसेज भेजना युवक को भारी पड़ गया। लड़की ने इसकी शिकायत जब अपने घर वालों से की तो लड़की के परिजनों ने युवक को रास्ते में पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इतना ही नहीं पकड़ में आए युवक को लड़की ने भी चप्पलों से पीटा।

घटना ज्वालापुर क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास की बताई जा रही है। मारपीट के दौरान मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर डाल दिया।
पिटाई के बाद युवक ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और आगे कभी ऐसी हरकत ना करने की बात कही। लड़की का कहना है कि युवक कई दिनों से उसे अश्लील मैसेज कर रहा था और कॉल करके परेशान कर रहा था।
मना करने के बावजूद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। हालांकि ज्वालापुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। सूत्रों के हवाले से दोनो पार्टियों में समझोता हो गया है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इस दिवाली शुद्धता भी, स्वरोजगार भी…नगर निगम की पहल ने हुनर को दिया बाजार
एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं