

उत्तराखंड : हरिद्वार में सपरिवार गंगा नहाने आए एक शख्स ने खुद को दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हुए जमकर हंगामा काटा। घटना यहां के कनखल थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा घाट की है। चार धाम यात्रा और गर्मी की छुट्टियों के चलते इन दिनों हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
ऐसे में धर्म नगरी की सड़कों पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। हालात यह है कि लोगों को कई घंटे जाम में फंसना पड़ता है जिसे लेकर यातायात पुलिस भी लगातार अभियान चला रही है। सोमवार को अपने परिवार से दिल्ली से नहाने आए एक युवक ने अपनी कार सड़क पर खड़ी कर दी और परिवार के साथ गंगा नहाने चला गया। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने इस कार का चालान काटना चाहा तो इस युवक ने खुद को दिल्ली की यातायात पुलिस का सिपाही बताते हुए जमकर बवाल काटा।
हंगामा बढ़ते देख मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। दौरान खुद को दिल्ली का कांस्टेबल बताते हुए अमित कुमार नाम के इस युवक ने महिला कांस्टेबल के साथ जमकर अभद्रता की । आखिरकार यातायात पुलिस के आगे इसकी एक ना चली और यातायात पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया ।
यही नहीं यातायात पुलिस की महिला सिपाही की ओर से मामले की लिखित शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। एसपी ट्रैफिक के अनुसार दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों से भी इसकी शिकायत की जायेगी। उधर आश्रम संचालकों ने भी लोगों से सड़क किनारे वाहन ना खड़ा करने की अपील की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..
चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री
FCRA पर राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन
कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने संभाला कार्यभार
आज मां ने बुला लिया”, नंदा-सुनंदा महोत्सव में भावुक हुए सीएम धामी